
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित बारालाचा और अन्य चोटियों पर सोमवार को हिमपात हुआ। शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना है। 12 मार्च को भी हल्के हिमपात की कुछ क्षेत्रों में संभावना है। 13, 14 और 15 मार्च को अधिकतर स्थानों पर आंधी, हिमपात व वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।प्रदेश में सोमवार को दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में धूप निकली। सबसे ठंडी रात ताबो में दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शिमला 20.3, धर्मशाला 19.5 और चंबा 20.7 में डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
