
हिमाचल में मौसम विभाग ने वीरवार को चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर में वर्षा व हिमपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका भी जताई है। लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।प्रदेश में निचले क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हिमपात और बादलों के बीच अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में मनाली में सबसे अधिक 3.4 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।


