इंग्लैंड का वीजा दिलाने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी की, 2 गिरफ्तार

Date:

इंग्लैंड का वीजा दिलाने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी की, 2 गिरफ्तार

(TTT)इंग्लैंड का वर्क परमिट तथा वीजा लगवा कर देने का झांसा देकर 15 लाख रुपए ठगी लगाने के मामले में बस्सी पठानां पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मुंडी सहरिया तथा सलमान खान निवासी गांव झामपुर के तौर पर हुई है। थानेदार कुलविंदर सिंह ने बताया कि गुरलाल सिंह निवासी गांव जगदेव कलां जिला अमृतसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था जिस संबंध में गुरप्रीत

सिंह ने उसके दोस्त प्रितपाल सिंह से बात करते हुए कहा कि शिवम नामक एजेंट विदेश भेजने का कार्य करता है जो कि 25 लाख रुपए में वर्क परमिट तथा वीजा लगवा कर देगा। जिस पर प्रितपाल सिंह ने शिवम के साथ बात की, जिसने 50 लाख रुपए में दो व्यक्तियों के वीजा लगवा कर देने संबंधी बात फाइनल की। जिस पर उसने उक्त व्यक्तियों के झांसे में आते हुए उन्होंने 15 लाख रुपए एडवांस दिए परंतु उक्त व्यक्तियों ने जाली वीजा लगवा कर उनके साथ ठगी की है। जिस पर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर थाना बसी पठाना में मामला दर्ज कर मुकदमे में गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मुंडी सहरिया (जालंधर), सलमान खान निवासी गांव झामपुर, रंजीत सिंह, शिवम तथा अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस ने उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ऊना में पेट्रोल पंप कर्मियों पर दराट-तलवार से हमला, 60 हजार रुपये लूटे

पुलिस थाना टाहलीवाल क्षेत्र में स्थित जियो पेट्रोल...

हिमाचल में भाजपा को 25 फरवरी को मिल सकता है नया अध्यक्ष, इस नाम पर चल रहा मंथन

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 25 फरवरी...