सच्ची शिक्षा वही जो समाज और मानवता की सेवा सिखाती हो: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

Date:

सच्ची शिक्षा वही जो समाज और मानवता की सेवा सिखाती हो: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

– पंजाब के राज्यपाल ने रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में दीक्षांत समारोह में की शिरकत शिक्षा, संस्कार और रोजगार के महत्व पर दिया जोर

होशियारपुर, 18 दिसंबर:(TTT) रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिक्षा, संस्कार, और रोजगार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो समाज और मानवता की सेवा सिखाती हो। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि जो कुछ भी हम समाज से प्राप्त करते हैं, उसे लौटाना हमारा कर्तव्य है, और इसमें सबसे बड़ा आनंद छिपा है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। नई शिक्षा नीति-2020 की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कौशल विकास को प्राथमिकता देती है। राज्यपाल ने शोध कार्यों (रिसर्च) पर विश्वविद्यालयों में अधिक फोकस करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पंजाब में खेलों के विकास और नशे पर रोक लगाने के लिए खेलों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा करना सबसे बड़ा योगदान है। कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि समारोह में कुल 438 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 374 अंडरग्रेजुएट और 64 पोस्टग्रेजुएट छात्र शामिल थे, इनमें फार्मेसी के 76, इंजीनियरिंग के 109, नर्सिंग के 38, बीएड के 65, लॉ के 15 और मैनेजमेंट के 123 छात्र शामिल थे। समारोह में विधायक चब्बेवाल डॉ. ईशांक कुमार, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एसएसपी सुरेंद्र लांबा, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सुशील मित्तल, एसडीएम संजीव कुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, रयात बाहरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बाहरा, साहिला भामरा, प्रीत ट्रैक्टरज के एमडी सुखविंदर सिंह शामिल थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 49 ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੱਦ ਤੋਂ ਵੀ ਬੱਦਤਰ: ਭਾਜਪਾ

ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟੈਕਸਾਂ ਦੇ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੁਨਿਆਦੀ...

सरकारी कॉलेज होशियारपुर में शास्त्रीय संगीत वादन ’’सरगम 2025’’ का आयोजन किया गया

(TTT):सरकारी कॉलेज होशियारपुर में  कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर...

ਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ, ਬਾਹੋਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਗੁਲਾਬ ਸ਼ਰਬਤ ਤੇ ਆਂਵਲਾ ਕੈਂਡੀ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਸਿਖਲਾਈ ਕਰਵਾਈ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 21 ਫਰਵਰੀ: ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ, ਬਾਹੋਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਮਹਿਲਾਂਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਗੁਲਾਬ ਸ਼ਰਬਤ ਅਤੇ ਆਂਵਲਾ ਕੈਂਡੀ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।ਸਿਖਲਾਈ ਦੇ  ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ ਪਿੰਡ ਮਹਿਲਾਂਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀ ਤੇ ਅਗਾਂਹਵਧੂ ਕਿਸਾਨ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਕਹੋਲ ਅਤੇ ਰੀਟਾ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਕਹੋਲ ਡੇਅਰੀ ਫਾਰਮ ਅਤੇ ਫਾਰਮ ਫਰੈਸ਼ ਫੂਡਜ਼ ਇਕਾਈ ਦਾ ਵਿਦਿਅਕ ਦੌਰਾ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।                      ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਕਹੋਲ, ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਜ਼ਮੀਨ 'ਤੇ ਖੇਤੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਕਿੱਤੇ ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੁਦਰਤੀ ਤਰੀਕਿਆਂ ਨਾਲ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਅਤੇ ਫਲ ਪੈਦਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜੈਵਿਕ ਖੇਤੀ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਪਣਾਇਆ ਹੈ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ  ਸਹਾਇਕ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ (ਗ੍ਰਹਿ ਵਿਗਿਆਨ) ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਡਾ. ਸੁਖਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ  ਅਨਾਜ, ਫਲਾਂ ਤੇ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਪ੍ਰੋਸੈਸਡ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਸਾਂਭ- ਸੰਭਾਲ ਤਕਨੀਕਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਘਰੇਲੂ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਭੋਜਨ ਮਿਆਦ ਵਧਾਉਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੌਸ਼ਟਿਕ ਮੁੱਲ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਬਾਰੇ ਵੀ ਗਿਆਨ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤਾ। ਰੀਟਾ ਸ਼ਰਮਾ ਵਲੋਂ ਗੁਲਾਬ ਸ਼ਰਬਤ ਅਤੇ ਆਂਵਲਾ ਕੈਂਡੀ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਵਿਧੀ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ।  https://youtu.be/o0imYc45FDo?si=f66yLAH5_Leb89dP https://youtu.be/TNSdHEAOIjM?si=41bEo33AVptNkl1u

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦੁਆਲੇ 5 ਜਾਂ ਇਸ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ’ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੀ.ਬੀ.ਐਸ.ਈ. ਵਲੋਂ ਦਸਵੀਂ ਤੇ ਬਾਰ੍ਹਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੀ ਅਨੁਪੂਰਵਕ ਪ੍ਰੀਖਿਆ...