पंजाब राज्य में नगर निगम द्वारा ट्रेड लाईसैंस तत्काल रूप से रद्द किया जाये : रमन कपूर

Date:

होशियारपुर 19 जून (बजरंगी पांडेय):व्यापार मंडल होशियारपुर के चेयरमैन रमन कपूर ने पंजाब के मुख्यमन्त्री स.भगवन्त मान से मांग की कि पंजाब राज्य में नगर निगम द्वारा ट्रेड लाईसैंस तत्काल रूप से रद्द किया जाये। उन्होंने मुख्यमन्त्री को अपने पत्र में बताया कि पंजाब राज्य में पहले से ही व्यापारियों पर बहुत प्रकार के लाईसैंस लागू किये हुये हैं जैसे कि कैमिस्टों पर ड्रग विभाग का लाईसैंस, फूट एंड सेफ्टी विभाग का लाईसैंस तथा अब नगर निगम द्वारा ट्रेड लाईसैंस के लिए लोगों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं जबकि व्यापारी राज्य सरकार को जी.एस.टी. का अलग टैक्स देते हैं, इन्कम टैक्स अलग अदा करते हैं तथा गली मुहल्लों में करियाने का काम करने वालों को फूड तथा स्वास्थय विभाग से अलग लाईसैंस लेने पड़ता है।

राज्य के लाखों व्यापारियों पर यह एक बहुत बड़ा बोझ है। इसके इलावा व्यापारियों को व्यापारिक परिसरों का प्रापटी टैक्स भी नगर निगम को देना पड़ता है जोकि छोटे तथा बड़े व्यापारियों पर बहुत बड़ा बोझ है। राज्य के समूह व्यापारी आम आदमी पार्टी की सरकार से यह उम्मीद करते हैं कि पंजाब राज्य के समूह छोटे तथा बड़े व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाये। उन पर लटक रही अलग-अलग लाईसैंसो की तलवार हटाई जाये। छोटे तथा बड़े फैक्टरी वालों को लेबर विभाग से तथा इंडस्ट्रीयल विभाग से अलग लाईसैंस लेने पड़ता है इसलिए नोटिस भेजने बन्द किये जायें।

Previous article
Next article

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 49 ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੱਦ ਤੋਂ ਵੀ ਬੱਦਤਰ: ਭਾਜਪਾ

ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟੈਕਸਾਂ ਦੇ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੁਨਿਆਦੀ...

सरकारी कॉलेज होशियारपुर में शास्त्रीय संगीत वादन ’’सरगम 2025’’ का आयोजन किया गया

(TTT):सरकारी कॉलेज होशियारपुर में  कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर...