पार्षद अनमोल जैन के आरोपों पर मंत्री जिंपा तथा आम आदमी पार्टी के नेताओं की चुपी ने बड़े सवाल खड़े किए : भाजपा नेता

Date:

पार्षद अनमोल जैन के आरोपों पर मंत्री जिंपा तथा आम आदमी पार्टी के नेताओं की चुपी ने बड़े सवाल खड़े किए : भाजपा नेता

कहा: आम आदमी पार्टी चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दल बदलने पर मजबूर करके लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शा रही है : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर 10 अगस्त (बजरंगी पांडेय):भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया, जिला सचिव अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि वार्ड नंबर 40 से चुने गए पार्षद अनमोल जैन के उन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी बेशक लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने के कितने भी दावे कर ले परन्तु उन की चुप्पी अनमोल जैन के बयानों से उनकी लोकतांत्रिक मानसिकता की पोल सरेआम खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनमोल जैन के आरोपों पर स्थानीय मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिंपा व अन्य आप नेता अभी तक मौन रखे बैठे हैं। जिससे अनमोल जैन के आरोपों को और बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को धमकाकर या अपनी पार्टी की सरकार की मशीनरी के बल प्रयोग से अपनी पार्टी में शामिल करना खुलेआम लोकतंत्र हत्या है। अनमोल जैन के आरोपों के अनुसार जिस प्रकार उसे पुलिस स्टेशन में वु लाकर झूठे केस में फसाने का डरावा देखकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया है वह अति निंदनीय है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह अनमोल जैन के आरोपों की न्यायिक जांच करवाये व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का हुकम दें ताकि आरोपों की सच्चाई जनता के सामने आ सके |

you tube :
2.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:( GBC UPDATE ):- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ...

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ‘ਨੇਚਰ ਅਵੇਅਰਨੈਸ ਕੈਂਪ’ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

ਤਲਵਾੜਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT):- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਜੰਗਲਾਤ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ...

ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ 24.94 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ‘ਪੰਜਾਬ...