परमात्मा का ज्ञान इंसान को सही अर्थों में इंसान बनाता है: एच एस चावला

Date:

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जी की अपार किरपा से संत निरंकारी शाखा होशियारपुर द्वारा मुहल्ला कीर्ति नगर में विशाल संत समागम करवाया गया, जिसमें संत निरंकारी मंडल के वाइस प्रेसिडेंट (सीपीऐबी) एच एस चावला जी ने विशेष शिरकत की। समागम में होशियारपुर शाखा के अतिरिक्त बुल्लोवाल, अज्जोवाल, गढ़दीवाला,माहिलपुर,रिहाणा जट्टां तथा स्थानीय प्रभु प्रेमी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। विभिन्न प्रभु प्रेमीयों व वक्ता महात्मा ने ब्रह्मज्ञान को अपने विचारों में गीतों में प्रकट किया। इस अवसर पर सत्कारयोग्य एच एस चावला ने अपने विचारों में फरमाया कि सतगुरु के जीवन में आने के बाद ही यह इंसान सही अर्थों में इंसान बनता है। सतगुरु परमात्मा का ब्रह्म ज्ञान देकर इंसान को जीवन जीने की कला सीखI देता है। इंसान को इंसान के साथ जोड़ता है। ब्रह्म ज्ञान इंसान को भगवान के साथ तथा इंसान को इंसान के नजदीक लाने का मार्ग है।

ब्रह्म ज्ञान हर युग में सतगुरु से मिलता आया है तथा आज भी यह सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज दुनिया के हर कोने में जा कर ब्रह्म ज्ञान बांट रहे है। सतगुरु ब्रह्म ज्ञान देकर हमारी आत्मा को परमात्मा के साथ मिलाकर इस जीव को मुक्ति का पात्र बना देता है। उन्होंने फरमाया कि इस इंसानी जीवन को हल्के में ना लें यह वह मौका है जहां हम सतगुरु की शरण में आकर बार बार जन्म मरण के चक्र से मुक्ति हासिल करके अपना लोक सुखी व परलोक सुहेला कर सकते है। उन्होंने ने फ़रमाया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज 2 मार्च को लुधियाना में दर्शन देने के लिए आ रहे है।इस अवसर पर संत निरंकारी शाखा होशियारपुर की तरफ से मुखी श्रीमती सुभद्रा देवी जी संचालक देविंद्र बोहरा तथा संयोजक श्री कवि दत्त गढ़शंकर ने आई संगतों का स्वागत व धन्यवाद किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:( GBC UPDATE ):- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ...

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ‘ਨੇਚਰ ਅਵੇਅਰਨੈਸ ਕੈਂਪ’ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

ਤਲਵਾੜਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT):- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਜੰਗਲਾਤ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ...

ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ 24.94 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ‘ਪੰਜਾਬ...