News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

गांव शेरपुर, गोलिंड, खुसरोपुर में तीज का त्योहार मनाया गया

गांव शेरपुर, गोलिंड, खुसरोपुर में तीज का त्योहार मनाया गया

होशियारपुर 21 august (TTT): समाजिक सुरक्षा स्त्री तथा बाल विकास विभाग पंजाब तथा ज़िला प्रोग्राम अफसर हरदीप कौर के दिशा निर्देशानुसार तथा सी.डी.पी.ओ. दया रानी तथा सर्कल सुपरवाईज़र शर्मिला रानी की अध्यक्षता में ब्लाक होशियारपुर-1 के सर्कल लाचोवाल के गांव गोलिंड, शेरपुर, खुसरोपुर ने मिलकर तीज का त्योहार मनाया। इस अवसर पर गांव गोलिंड की वर्कर बिमला देवी ने गांव के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा तीज के त्योहार के दौरान सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया तथा इस अवसर पर अंजना रानी ने भी बच्चों को अपनी संस्कृति के साथ जोड़कर रखने के लिए सांस्कृतिक त्योहारों तथा पंजाबी विरासत को जीवित रखने के लिए तीज के त्योहार को पूरे जोश तथा हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कहा। इस अवसर पर निर्मला, सिम्मी ने पोषण सम्बन्धी शिक्षा दी तथा लड़कियों ने गिद्दा, नाच, मेहंदी तथा फुलकारी प्रतियोगितायें की। इस प्रोग्राम में सरपंच गुरबचन सिंह, पंच राम जीत, गुरदियाल, महिन्दर कौर, तीर्थ कौर, सुखविन्दर कौर, रेखा, अवतार कौर, बलविन्दर कौर आदि भी उपस्थित थे।

                                                                                                ——-

YOU TUBE :