“सानिया यादव को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने पर सनातन धर्म कॉलेज में सम्मानित किया गया”

Date:

सनातन धर्म कॉलेज, होशियारपुर की छात्रा सानिया यादव को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के बाद कॉलेज आने पर सम्मानित किया गया

सनातन धर्म कॉलेज, होशियारपुर प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डाॅ. हेमा शर्मा, सचिव श्री श्रीगोपाल शर्मा एवं प्राचार्य डाॅ. सविता गुप्ता एरी के मार्गदर्शन में, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मनप्रीत कौर के कुशल नेतृत्व में, आई.क्यू.ए.सी के सहयोग से, कॉलेज की बी.सी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा सानिया यादव ने कर्तव्य पथ, दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेते हुए पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात भी को। इस उपलब्धि के बाद कॉलेज वापस आने पर कॉलेज परिसर में सानिया यादव का ढोल बजाकर स्वागत किया गया, साथ ही कॉलेज प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ द्वारा सानिया यादव पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री श्रीगोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्राचार्या डाॅ. सविता गुप्ता ऐरी ने सानिया यादव की उपलब्धि की सराहना की और इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत बताया और एन.एस.एस विभाग को बधाई दी और कहा कि परेड में सानिया यादव की भागीदारी कॉलेज और उनके माता-पिता के लिए बहुत गर्व की बात है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਤਰ ’ਚ ਸੁਧਾਰਾਂ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ : ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 11 ਅਪ੍ਰੈਲ : ਪੰਜਾਬ ਸਿੱਖਿਆ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਤਹਿਤ ਮੈਂਬਰ...