सैफ अली खान पर घर में चाकू से हमला, लीलाावती अस्पताल में चल रहा इलाज

Date:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला हुआ है। हमले में सैफ को गहरे घाव लगे हैं और उनका इलाज फिलहाल लीलाावती अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हमलावर चोरी की नीयत से बिल्डिंग में दाखिल हुआ और बारहवीं मंजिल तक पहुंच गया।

हमलावर ने सैफ पर हमला करने से पहले घर में काम करने वाली एक महिला पर भी चाकू से वार किया। घटना के दौरान घर में अन्य पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। सैफ को इस हमले में 6 गहरे घाव लगे हैं।

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से इसे खंगाल रही है। पुलिस ने यह भी बताया है कि हमलावर के घर तक पहुंचने और हमले को अंजाम देने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना से जुड़े अधिक अपडेट्स का इंतजार है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 49 ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੱਦ ਤੋਂ ਵੀ ਬੱਦਤਰ: ਭਾਜਪਾ

ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟੈਕਸਾਂ ਦੇ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੁਨਿਆਦੀ...

सरकारी कॉलेज होशियारपुर में शास्त्रीय संगीत वादन ’’सरगम 2025’’ का आयोजन किया गया

(TTT):सरकारी कॉलेज होशियारपुर में  कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर...