साहिल सांपला बने होशियारपुर लोकसभा मीडिया कन्वीनर

Date:

साहिल सांपला बने होशियारपुर लोकसभा मीडिया कन्वीनर
– बोले प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास करूंगा

होशियारपुर 1 जनवरी (बजरंगी पांडे):भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में होशियारपुर के युवा नेता साहिल सांपला को होशियारपुर लोकसभा का मीडिया कन्वीनर नियुक्त किया गया है। जिसकी घोषणा पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता कर्नल जयबैंस सिंह ने की। साहिल सांपला होशियारपुर लोकसभा के अंतर्गत आती विधानसभा चब्बेवाल, होशियारपुर, शामचुरासी, उड़मुड, दसूहा व मुकेरिया सहित जिला कपूरथला की फगवाड़ा विधानसभाऔर भुलत्थ तथा गुरदासपुर की श्री हरगोविंदपुर साहिब विधानसभा में मीडिया का कार्य देखेंगे। साहिल सांपला ने पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, भाजपा उच्च नेतृत्व व प्रवक्ता कर्नल जयबैंस सिंह का इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वह 2024 में केंद्र में भाजपा सरकार के लिए और श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने हेतू पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तन मन से निभाएंगे और केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचागे।उन्होंने कहा कि मैं पूरा प्रयास करूंगा कि मैं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच बनाकर उसे भाजपा के साथ जोड़ सकूं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਉਤਸਵ : ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰਿਆਂ ’ਚ ਅੱਧੇ ਦਿਨ ਦੀ ਛੁੱਟੀ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 24 ਫਰਵਰੀ: ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਉਤਸਵ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ...