सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़, उनका सम्मान और बेहतर जीवन आयोग की प्राथमिकताः चंदन ग्रेवाल

Date:

  पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों की सुनी शिकायतें

होशियारपुर, 24 जनवरीः पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान करना और उनके लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। वे आज नगर निगम होशियारपुर पहुंचकर निगम के अधिकारियों व सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी व यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंदन ग्रेवाल ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना और उनके कल्याण हेतु योजनाओं की समीक्षा करना था। उन्होंने बताया कि सीवरमैन की हड़ताल पर संज्ञान लेते हुए उनकी मुश्किलों को सुनने के लिए वे होशियारपुर पहुंचे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना है, जो समस्याएं निगम स्तर पर हैं, उनका मौके पर हल निकाला जाएगा जबकि अन्य समस्याओं को वे स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह के ध्यान में लाएंगे और सुनिश्चिचत करेंगे कि उन समस्याओं का भी निपटारा जल्द हो जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान व कल्याण सुनिश्चित करना प्रशासन का कर्तव्य है। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं साझा की।

श्री ग्रेवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की स्थानीय स्तर की समस्याओं को तत्काल हल किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि हर कर्मचारी को समय पर वेतन मिले और उनके काम से संबंधित सुविधाएं उन्हें मुहैया कराई जाएं। साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान चंदन ग्रेवाल ने राज्य सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

                          —

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਗੈਰ-ਸੰਚਾਰੀ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਕਰੀਨਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ 31 ਮਾਰਚ ਤੱਕ

ਸ਼ਿਆਰਪੁਰ 25 ਫਰਵਰੀ 2025 ,ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਗੈਰ-ਸੰਚਾਰੀ ਬਿਮਾਰੀਆਂ...

ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਕਾਲਜ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸੱਤ ਰੋਜ਼ਾ ਐੱਨ.ਐੱਸ.ਐੱਸ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਕਾਲਜ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ....

महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आस्था का स्नान करने सबसे...