बारिश ने बदला दिल्ली-यूपी का मौसम, पहाड़ों पर हिमपात जारी; कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Date:

मौसम के करवट लेने के साथ शुक्रवार शाम से ही दिल्ली और आसपास के राज्यों में गर्मी से राहत मिली, मौसम यहां तापमान में कुछ गिरावट भी हुई। शुक्रवार शाम के बाद शनिवार सुबह भी कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में तेज वर्षा भी हुई। हरियाणा के चार जिलों में ओलावृष्टि हुई।वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पर्वतीय इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहा। जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर भारी हिमपात होने के कारण हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। शनिवार को भी किश्तवाड़ में हिमस्खलन होने से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए।जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले इलाकों में वर्षा का सिलसिला जारी रहा। ताजा बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।वहीं, बर्फबारी से कश्मीर के कई इलाके जिला मुख्यालयों से कटे हुए हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने रविवार दोपहर बाद से मौसम में सुधार आने की संभावना जताई है। उच्च पर्वतीय इलाकों में सड़कों पर बर्फ जमा होने तथा फिसलन से बांडीपोरा-गुरेज, कुपवाड़ा-करनाह समेत कई लिंक रोड लगातार बंद हैं, जिनके चलते दर्जनों इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:( GBC UPDATE ):- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ...

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ‘ਨੇਚਰ ਅਵੇਅਰਨੈਸ ਕੈਂਪ’ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

ਤਲਵਾੜਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT):- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਜੰਗਲਾਤ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ...

ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ 24.94 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ‘ਪੰਜਾਬ...