पहाड़ों की रानी’ प्रिया अंबेडकर को किया सम्मानित

Date:

शानदार उपलब्धियों को लिए वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने दी बधाई

हाल ही में ‘पहाड़ों की रानी’ प्रिया अंबेडकर को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देते हुए वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि प्रिया अंबेडकर ने 8,000 फीट टाइगर हिल, 10,000 फीट त्सोका ट्रैक, 12,000 सैंडक्फू फु ट्रैक, 13,320 फीट द ज़ूंगरी हिल, 14,000 फीट चौरीखांग बेस कैंप, 14600 फीट राथोंग ग्लेशियर को फतेह कर अद्भुत काम किया है। इसके अलावा उन्होंने वेल्स, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के माउंट वाइड्फा स्नोडोनिया (समुद्र तल से 10,85 मीटर, 3560 फीट ऊपर) चोटी पर चढ़ कर अपनी एक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही की पहचान बनाई हैइसके साथ-साथ वह हाइक एंड फ्लाई पायलट (8,800 फीट) भी हैं

और एक लेखिका के रूप में भी जानी जाती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पहली किताब “उड़ान” लिखी थी, जिसका विमोचन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं द्वारा किया गया था। इन ढेर सारी उपलब्धियों के लिए वीसी चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी ओर उन्हें जीवन में चमत्कार करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਲੀਹਾਂ ਤੇ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ – ਵਿਧਾਇਕ ਘੁੰਮਣ

(TTT))ਦਸੂਹਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 19 ਅਪ੍ਰੈਲ:  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪੰਜਾਬ ਸਿੱਖਿਆ...