साजिश के शिकार हो गए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य

Date:

साजिश के शिकार हो गए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य

(TTT)नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के लिए नाचन के चैलचौक और बल्ह के रिवालसर में रोड शो के बाद जनसभा में कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार है ही नहीं। ये सरकार गिर चुकी है। मुख्यमंत्री को कोई नैतिक अधिकार कुर्सी पर बैठने का नहीं रह गया है। अपने ही विधायकों को उन्होंने चुन-चुन कर प्रताडि़त किया। उन्हें समझ लेना चाहिए कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ चलना चाहती है। कांग्रसे ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है। यही जनता आपको अब सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार आएंगे तो मोदी ही, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष और निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के बार-बार मना करने के बावजूद लोक निर्माण मंत्री चुनाव लडऩे को तैयार हो गए हैं। उन्हें इस पर विचार कर लेना चाहिए क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता ही कह रहे हैं कि ये साजिश का शिकार हुए हैं। उन्होंने नाचन के चैलचौक में भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के लिए रोड शो के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल कांग्रेस नेता एक-दूसरे को धक्का देने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ऊना में पेट्रोल पंप कर्मियों पर दराट-तलवार से हमला, 60 हजार रुपये लूटे

पुलिस थाना टाहलीवाल क्षेत्र में स्थित जियो पेट्रोल...

हिमाचल में भाजपा को 25 फरवरी को मिल सकता है नया अध्यक्ष, इस नाम पर चल रहा मंथन

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 25 फरवरी...