
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पानी का बंटवारा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच होता है। जब हिमाचल प्रदेश भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में अपने हक की बात करता है तो हमें कुछ भी नहीं मिलता है। शनिवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पंजाब और हरियाणा दोनों हमारे भाई हैं। उनका आपसी विवाद मिल बैठकर सुलझना चाहिएlमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल ने जब पानी से कमाई की बात सोची तो दोनों राज्यों ने इसका विरोध किया। ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी में हम अधिकार नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब को यह सोचना चाहिए हिमाचल के अधिकारों को सुरक्षित करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री कहा कि पानी राष्ट्रीय संपदा है। हरियाणा और पंजाब के बीच सहमति बननी चाहिए


