News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

प्रियंका गांधी बोलीं-आपदा में मोदी एक बार भी हिमाचल नहीं आए, चुनी हुई सरकार गिराने की कोशिश हुई

प्रियंका गांधी बोलीं-आपदा में मोदी एक बार भी हिमाचल नहीं आए, चुनी हुई सरकार गिराने की कोशिश हुई

(TTT) कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने अपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार की ओर से दी गई। प्रियंका ने कहा कि मोदी व अमित शाह ने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध जनता की आंखों के सामने करने की कोशिश हुई। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए। भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है।