
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं| परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया |प्रयागराज की निवासी शक्ति दुबे ने जिले का नाम रोशन कर दिया| शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा को टॉप किया है| इस बार उनका तीसरा प्रयास था. इसको लेकर उनके परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है|
संघ लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में टॉप करने वाली शक्ति दुबे के पिता प्रयागराज में ट्रैफिक विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, साथ ही वह पेशकार भी हैं|अपनी बेटी शक्ति दुबे की सफलता के बारे में बताते हैं, कि कोविड के समय उनकी बेटी दिल्ली पढ़ने गई थी| दो अटैम्प्ट में वह असफल हो गई, लेकिन तीसरे अटैम्प्ट में आज उन्होंने परिवार का नाम रोशन कर दिया|आगे उनके पिता देवेंद्र कुमार दुबे कहते हैं, बच्चे दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं. सब ईश्वर की कृपा है| हमारी बेटी बचपन से ही पढ़ने लिखने में ठीक-ठाक थी. आगे उन्होंने बताया, कि वह बेटी की पढ़ाई लिखाई में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दिए हैं| ड्यूटी पर जाते समय अपनी बेटी से बात करके उसकी जरूरत की चीजों को नोट कर लेते थे और आते समय उसे जरूर लेकर वापस आते थे|

पिता ने बताया मेरी बेटी ने 18-18 घंटे तक पढ़ाई की
वहीं, शक्ति दुबे की माता बताती हैं, कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में ठीक-ठाक रही है| यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की और गोल्ड मेडल प्राप्त किया. आगे वे बताती हैं, कि लगातार हम बेटी की पढ़ाई में सहयोग करते रहे हैं
उन्होंने 18-18 घंटे तक पढ़ाई की है.|बेटी कल प्रयागराज |ने घर पर आएगी, जिसको लेकर आसपास के क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है|
