हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 15 दिन में कर दिया जाएगा। वहीं, प्रतिभा सिंह अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को हटाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्त नेता संगठन में शामिल नहीं होंगे। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों से पदाधिकारी होंगे। रजनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा सौंपा है।
