
पाकिस्तानी सांसद को सता रहा भारत का खौफ

2 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान पर शिकंजा कस रहा है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित करने के बाद पाकिस्तान से होने वाले आयात पर रोक लगा दी है।इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की संभावना के बारे में अटकलें भी बढ़ने लगे हैं और युद्ध का डर पड़ोसी मुल्क में साफतौर से देखा जा सकता है।इसी को लेकर पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ शेर अफजल खान मारवात से पूछा गया कि वह इस मामले में क्या करेंगे, तो उन्होंने कहा कि युद्ध छिड़ा तो वे इंग्लैंड चले जाएंगे।

