
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं। जम्मू के साथ लगते बॉर्डर एरिया में अलर्ट को लेकर सीएम ने कहा कि जब ऐसी घटनाएं घटती हैं, तो अलर्ट निश्चित तौर पर होता है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के साथ लगती सीमाओं पर गतिविधियों को तेज करने को कहा है। सीएम के निर्देश के चलते हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी है। विशेषकर सीमावर्ती जिलों चंबा और कांगड़ा में, जो जम्मू-कश्मीर से लगते हैं। इस हमले के आलोक में पर्यटन को बाधित करने की आशंका को देखते हुए सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी सतर्कता बढ़ाएं।

