एनडीआरएफ की ओर से मॉक अभ्यास के संबंध में करवाई गई ओरिएंटेशन

Date:

एनडीआरएफ की ओर से मॉक अभ्यास के संबंध में करवाई गई ओरिएंटेशन
एनडीआरएफ के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने की शिरकत

होशियारपुर, 8 नवंबर:(TTT) एनडीआरएफ की ओर से 12 नवंबर को वर्धमान यार्नज एंड थ्रेडज लिमिटेड में करवाए जाने वाले मॉक अभ्यास के संदर्भ में
जिला प्रशासकीय परिसर में ओरिएंटेशन-कम-कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान एनडीआरएफ के अधिकारियों के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे। जानकारी देते हुए एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अमर प्रताप सिंह ने बताया कि यह ओरिएंटेशन सीआरबीएन (रासायनिक, रेडियोलॉजिकल, जैविक, एवं परमाणु) मॉक अभ्यास, विशेष रूप से औद्योगिक सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में जागरूकता और समन्वय को बढ़ावा देने हेतु

आयोजित की गई है।उन्होंने बताया कि ओरिएंटेशन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी और औद्योगिक विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उनकी तत्परता को बढ़ावा देना तथा जनता को संभावित खतरों से अवगत कराना था। एनडीआरएफ
के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को उनकी ओर से किए जाने वाले कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को मॉक अभ्यास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभ्यासों का आयोजन करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर एसपी मनोज ठाकुर, डीएसपी मनोज सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਲੀਹਾਂ ਤੇ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ – ਵਿਧਾਇਕ ਘੁੰਮਣ

(TTT))ਦਸੂਹਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 19 ਅਪ੍ਰੈਲ:  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪੰਜਾਬ ਸਿੱਖਿਆ...