होली की रात पत्नी ने पति की गला दबाकर कर दी हत्या

Date:

जिला कांगड़ा में होली की रात पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही पति के चेहरे व गले पर भी तेजधार हथियार से हमले किए। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। मामला थुरल पुलिस चौकी के अंतर्गत पेश आया है। आरोपियों की पहचान राममाला और त्रिलोक के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी व उसके पे्रमी को हिरासत में लेकर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला वेद प्रकाश, पिछले 8-10 साल से थुरल क्षेत्र में लेबर का काम कर रहा था। जिसका शव उसके किराए के मकान में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मौका पर पहुंची पुलिस टीम को मृतक की पत्नी पर शक हुआ, जिस पर उसे डिटेन किया गया। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए।एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि त्रिलोक नाम का व्यक्ति जो कि बिहार का रहने वाला है, उसका मृतक की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। जिस पर उसे भी डिटेन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फोन से पुलिस को महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं।एसएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी और त्रिलोक के बीच प्रेम प्रसंग के चलते वेद प्रकाश और राममाला में आए झगड़े होते रहते थे। बकौल एसएसपी दोनों आरोपियों के बीच वेद प्रकाश की हत्या के संबंध में तीन से चार चर्चा हुई थी कि किस तरह से वेद प्रकाश को रास्ते से हटाया जाए, इस संबंध में आरोपियों की बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को मिली हैं।एसएसपी ने बताया कि  शुक्रवार देर रात पत्नी ने गला दबाकर वेदप्रकाश की हत्या कर दी और चेहरे व गले पर भी तेजधार हथियार से भी वार किए गए थे। मामले में पुलिस ने पाइप व पेचकस को रिकवर कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी राममाला द्वारा प्रयोग किया गया फोन व अन्य साक्ष्यों को एकत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इस संबंध में अन्य साक्ष्यों को भी ढूंढा जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:( GBC UPDATE ):- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ...

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ‘ਨੇਚਰ ਅਵੇਅਰਨੈਸ ਕੈਂਪ’ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

ਤਲਵਾੜਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT):- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਜੰਗਲਾਤ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ...

ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ 24.94 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ‘ਪੰਜਾਬ...