
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति के टुकड़े-टुकड़े कर हिमाचल में प्रेमी साहिल संग पार्टी करने वाली मुस्कान की करतूतों की हर कड़ी को पुलिस जोड़ रही ह| दोनों ने मिलकर जिस बेरहमी से सौरभ की हत्या की, उससे हर कोई सन्न है| यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि ऐसा कोई कैसे कर सकता है| अब इस मामले में सौरभ की हत्या से 2 घंटे पहले का वीडियो सामने आया है| वह इस वीडियो में एक शख्स से साथ घूमता नजर आ रहा है|
सौरभ 24 फरवरी को दो साल बाद लंदन से बेटी का बर्थडे मनाने घर लौटा था| 3 मार्च को घर पर उसकी हत्या कर दी जाती है| हत्या भी ऐसी कि रूह कांप जाए.|सौरभ के सिर और हाथ काटकर साहिल अपने घर ले जाता है| फिर वापस मुस्कान के घर में शव को ड्रम में सीमेंट से सील क देता है| इसके बाद दोनों अगले ही दिन 13 दिन के हिमाचल टूर पर निकल जाते हैं|मेरठ पुलिस की टीमें अब हिमाचल रवाना हो गई हैं| इस हत्या के हर एंगल को जोड़ा जा रहा है| इसमें तंत्र-मंत्र से लेकर हिमाचल में दोनों की 13 दिन की क्राइम कुंडली खंगालने की कोशिश भी शामिल है
