हिमाचल में लगातार दूसरे साल अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश,
(REENA SAHOTA)हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे साल अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं। इस वर्ष एक से 30 अप्रैल तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश हुई। वर्ष 2023 में अप्रैल के दौरान सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। 2022 में सामान्य से 89 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। दस साल बाद शिमला में अधिकतम तापमान भी सबसे कम रिकॉर्ड हुआ। इस वर्ष अप्रैल के अधिकांश दिन ठंडे मौसम में ही बीते। राजधानी में 26 अप्रैल को इस माह का सबसे अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पहले के वर्षों में अप्रैल के दौरान पारा 28 डिग्री तक जाता था। प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में भी इस बार अप्रैल में सिर्फ एक बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा।
हिमाचल में लगातार दूसरे साल अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश,
Date: