पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इम्पलाईज वैल्फेयर ऐसोसिएशन की मीटिंग: सरकारी वादों के पूरा न होने पर विरोध

Date:

होशियारपुरः(TTT) आज पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वैल्फेयर ऐसोसिएशन (रजि.) होशियारपुर की मीटिंग बस स्टैंड होशियारपुर में प्रधान कुलदीप सिंह अजड़ाम की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग शुरू होने पर जत्थेबंदी के मैंबर बलजीत सिंह सहोता एन.आर.आई. सब-इंस्पैक्टर, जरनैल सिंह पूर्व सब-इंस्पैक्टर, हरभजन दास नियाजी पूर्व सब-इंस्पैक्टर, करनैल सिंह अजड़ाम पूर्व सब-इंस्पैक्टर, गुरदेव सिंह चांदसू पूर्व इंस्पैक्टर को मोमैंटो तथा लोई देकर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत इस जत्थेबन्दी के वाईस प्रधान कुलदीप सिंह अजड़ाम, चेयरमैन अवतार सिंह झिंगड़, वाईस प्रधान हरजिंदर सिंह गिल, कार्यालय सचिव सुबडैंट गुरबख्श सिंह, ज्ञान सिंह भलेठू जनरल सचिव, कुलदीप सिंह अजड़ाम तथा कश्मीर सिंह हरगढ़ी ने जत्थेबन्दी को सम्बोधन करते हुये बताया कि मौजूदा आप सरकार पैन्शनरों तथा मुलाज़मों के हक मारकार सरकार चलाना चाहती है। इनकी ओर से डी.ए.तथा 6वें तनख्वाह कमिशन के बकाये की किश्तें जो 42 किश्तों में देने का फैसला किया है यह सरकार की बड़ी नाकामयाबी है। सरकार द्वारा मुलाज़मों के साथ यह वायदा किया गया था कि पुरानी पैन्शन बहाल की जायेगी, कच्चे मुलाज़म पक्के किये जायेंगे, पंजाब रोडवेज़ का बजट रखकर नई बसें डाली जायेंगी पर इनमें से कोई भी वायदा पूरा नही किया गया। पंजाब रोडवेज़ को बिल्कुल खतम किया जा रहा है तथा प्राईवेट संस्थाओं को इसका अन्दर खाते फायदा पहुंचाया जा रहा है। यहां तक कि सरकार आने के वक्त इन्होंने जनता के साथ जो वायदे किये थे वो भी पूरे नही हो रहे जैसे कि औरतों को हज़ार-हज़ार रूपये दिये जायेंगे, घर-घर नौकरी दी जायेगी तथा अन्य जो कई वायदे किये थे वह भी पूरे नही किये। जत्थेबनदी की ओर से नारेबाज़ी की गई तथा सभी जत्थेबन्दी ने शपथ ग्रहण की कि आने वाले चुनावों में दिल्ली की तरह पंजाब में भी इस सरकार को फेल किया जायेगा। इस मीटिंग में अवतार सिंह शेरपुरी, हरभजन सिंह दूड़े एन.आर.आई, मंगल सिंह एन.आर.आई, हरभजन सिंह बाड़ियां, गुरूदत्त, स्वर्ण सिंह यार्ड मास्टर, हरदीश चंद, सोहन लाल सरपंच, दलवीर सिंह, हरभजन दास नियाजी, सोहन लाल इंस्पैक्टर, गुरनाम सिंह नंदाचौर, हरदीप सिंह यार्ड मास्टर, योगराज, गुरदयाल सिंह, महिन्दर कुमार, पाखर दास, प्रेम सिंह डविढा, बालकिशन टांडा, जोध सिंह, चरनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह गिल, अवतार सिंह, ज्ञान सिंह, गुरबख्श सिंह सुबडैंट, कुलदीप सिंह अजड़ाम, रत्न सिंह, हरजिन्दर पाल, बलवीर सिंह बंबेली, हरनाम दास, काबलसिंह, बलविन्दर सिंह, रणजीत सिंह हुसैनपुरी, गुरदीप सिंह एन.आर.आई, कश्मीर सिंह हरगढ़ी, गोपाल कृष्ण, कमलजीत मिन्हास खजानची तथा बलविन्दर सिंह पज्जोदिता उपस्थित थे।
प्रधान कुलदीप सिंह अजड़ाम ने जानकारी देते हुये बताया कि अगली मीटिंग 5 अप्रैल, 2025 को बस स्टैंड होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

“ਸਾਂਝ ਸਟਾਫ਼ ਰਾਜਪੁਰਾ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਗਰਲਜ਼ ਸਕੂਲ ਰਾਜਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ”

ਸਾਂਝ ਸਟਾਫ਼ ਰਾਜਪੁਰਾ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਗਰਲਜ਼ ਸਕੂਲ ਰਾਜਪੁਰਾ...

सेंट सोल्जर स्कूल में महिला दिवस मनाया

औरतों को जागरूक करने पर दिया जोर सेंट सोल्जर डिवाइन...

हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत संगठन के गठन पर जल्द ही लग सकती है मुहर

हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत संगठन के गठन...