हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

Date:

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

(Reena Sahota) हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के महज चार दिन बचे हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के सभी स्टार प्रचारक यहां पर प्रचार के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों में रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, कैप्टन प्रवीण डावर, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा जैसे स्टार प्रचारक अभी तक हिमाचल प्रदेश नहीं आ सके हैं। हालांकि, भूपेंद्र हुड्डा का सोमवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचने का कार्यक्रम है। इसी तरह ही भाजपा के स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, हिमंत बिस्वा सरमा, डॉ. मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, नायब सिंह सैनी, भजन लाल शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, दुष्यंत कुमार गौतम, मनोज तिवारी और तेजस्वी सूर्या हिमाचल प्रदेश नहीं पहुंचे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related