
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन मंगलवार को बजट पर चर्चा शुरू हुई। ये चर्चा 21 मार्च तक चलेगी। 21 मार्च मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्तर देंगे। पहले दिन नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने शुरू की चर्चा। वहीं, बिलासपुर गोलीकांड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है और एसआईटी भी गठित की गई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
