सेंट सोल्जर स्कूल में महिला दिवस मनाया

Date:

औरतों को जागरूक करने पर दिया जोर

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव होशियारपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल गगनदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर की गई। कार्यक्रम में शामिल अध्यापका शिखा शर्मा, शिखा भरद्वाज और अन्य महिला स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया ओर महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल गगनदीप सिंह ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ओर उन्हें सशक्त करना है पर आज भी भारत की अधिकतर महिलाएं ‘महिला दिवस’ या ‘महिला सशक्तिकरण’ के अर्थ को भी नहीं समझती। समाज में बहुत सारी महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं हैं। महिलाएं घर के अंदर ओर बाहर दोनों स्थानों पर सुरक्षित नहीं है। जब तक औरतों के प्रति दृष्टिकोण नहीं बदला जाता तब तक महिलाओं का उत्थान नहीं हो सकता। उन्होंने सभी महिला अध्यापकों को आगे आकर समाज में औरतों को जागरूक करने में अपना योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान म्युजिक चेयर मुकाबला भी करवाया गया। इस के इलावा माडलिंग भी करवाई गई, जिसका सभी ने खूब आनंद उठाया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:( GBC UPDATE ):- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ...

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ‘ਨੇਚਰ ਅਵੇਅਰਨੈਸ ਕੈਂਪ’ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

ਤਲਵਾੜਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT):- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਜੰਗਲਾਤ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ...

ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ 24.94 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ‘ਪੰਜਾਬ...