ज भारत का सामना ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड से है। दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं। भारत की नजरें सेमीफाइनल से पहले अपना विजयी अभियान जारी रखने पर होंगी। भारत को छठे ओवर में 22 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए। गिल को हेनरी ने और रोहित को जेमीसन ने पवेलियन भेजा। रोहित कैच आउट हुए। वह 17 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
