बॉक्सिंग चैंपियनशिप में डी. ए. वी. कॉलेज, होशियारपुर के प्रभाकर कल्याण का स्वर्ण पदक पर कब्जा

Date:

डी. ए. वी. कॉलेज, होशियारपुर के खिलाड़ी प्रभाकर कल्याण ने क्षेत्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. विनय कुमार ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तलवंडी साबों में संपन्न हुए 6वें युवा पुरुष एवं महिला क्षेत्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रभाकर ने 46- 48 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर सोने का तमगा अपने नाम किया। साथ ही 12 जून से 18 जून 2023 तक गैंगटोक, सिक्किम में होने जा रही राष्ट्रीय युवा खेल के लिए भी इस खिलाड़ी का‌ चुनाव हुआ है। इसके लिए वो बधाई का पात्र है।

कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री डी. एल. आनंद ने भी खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शारीरिक शिक्षा एवं स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रो. गुरविंदर कौर, सहायक प्रो. डॉ. राहुल कालिया, विनोद तथा कोच को बधाई संदेश भेजा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਇਸ਼ਾਂਕ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ‘ਚ ਰੱਖਿਆ ਹਲਕਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ‘ਚ ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਰੂਟਾਂ ਦਾ ਮਾਮਲਾ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 25 ਮਾਰਚ: ਹਲਕਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਇਸ਼ਾਂਕ...

ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਹਾਰਟਾ ਬਡਲਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ “ਵਿਸ਼ਵ ਤਪਦਿਕ ਦਿਵਸ”

ਬਲਾਕ ਹਾਰਟਾ ਬਡਲਾ : 25 ਮਾਰਚ  2025 , ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ  ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਡਾ.ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ...