
भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक अरब टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड पार कर लिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.दरअसल, कोयला मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और उद्योगों में ईंधन के रूप में उपयोग होता है| यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है. 2023-24 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) में भारत ने 99.783 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था|
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है.,जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है| यह उपलब्धि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है|
