
हिमाचल प्रदेश में रविवार को किन्नौर, लाहुल स्पीति और अटल टनल रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रों में हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी मनाली में शाम को वर्षा व हिमपात हुआ। यहां पर पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। हिमपात के बाद यहां पर पर्यटक बढ़े हैं। मनाली-केलंग मार्ग पर शाम छह बजे के बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।शिमला में आंधी के साथ हुई बर्फबारीवहीं. शिमला और ऊपरी क्षेत्रों ठियोग, रोहड़ू सहित अन्य स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे सेब और अन्य पौधों को नुकसान पहुंचा है। हिमपात और वर्षा के कारण गुठलीदार फलों में फूल झड़ गए हैं। कई स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण सेब के बगीचों में लगी जालियां भी ओलों से भर गईं। इससे कई जगह सेब के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।
