हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा नेता कंवरपाल गुर्जर का हमला

Date:

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा नेता कंवरपाल गुर्जर का हमला

(TTT) हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिस पर भाजपा नेताओं ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के कृषि मंत्री और जगाधरी से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को “झूठ का पुलिंदा” बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय झूठे वादे करती है, लेकिन सत्ता में रहते हुए कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसके विपरीत, भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास” और “हरियाणा एक, हरियाणवी एक” के नारे के साथ धरातल पर काम करके दिखाया है।

कंवरपाल गुर्जर ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों, उन्हें जनता का समर्थन कैसे मिल सकता है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर कंवरपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे चुनावी खर्चों में कमी आएगी और विकास की गति बढ़ेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:( GBC UPDATE ):- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ...

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ‘ਨੇਚਰ ਅਵੇਅਰਨੈਸ ਕੈਂਪ’ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

ਤਲਵਾੜਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT):- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਜੰਗਲਾਤ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ...

ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ 24.94 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ‘ਪੰਜਾਬ...