
पहलगाम में आतंकियों ने देश के 26 परिवारों को कभी ना भूलने वाले जख्म दे दिए।

आतंकियों ने मंगलवार दोपहर एक-एक कर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उनकी हत्या की थी।
हमले में कई महिलाओं की मांग सूनी हो गई तो बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छूट गया।
वहीं, आतंकी हमले में अपने पति को खोने वाली कर्नाटक की पल्लवी को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। पल्लवी अपने पति और बेटे के साथ पहलगाम घूमने गई थी। पल्लवी की आंखों के सामने ही उनके पति की नृशंस हत्या कर दी गई। गोलियां चलाने वाले आतंकी ने कहा था, ‘जाओ तुम्हें नहीं मारता, जाकर मोदी को बता देना।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बताया कि कारण हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी शक्तिशाली देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम देश को एकजुट कर रहे हैं। वह देश को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। पूरी दुनिया में उनकी धमक है।

