फिट बाइकर क्लब ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को साइक्लोथान का दिया संदेश

Date:

फिट बाइकर क्लब ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को साइक्लोथान का दिया संदेश

(TTT)होशियारपुर। फिट बाइकर क्लब द्वारा बुलावाड़ी स्थित सचदेवा स्टाक्स के हेड आफिस में क्लब अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, इस समय वर्धमान ग्रुप के निदेशक आईएमजेएस सिद्धू द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया और उसके बाद फिट बाइकर क्लब के 100 से अधिक साइकलिस्टों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया गया, जहां सभी ने जिला स्तर पर मनाए गए स्वतंत्रता दिवस में भाग लिया।

इस अवसर पर परमजीत सचदेवा ने सभी जिलावासियों से साइक्लोथान में भाग लेने का अनुरोध किया गया है जो कि 10 नवंबर को आयोजित की जा रही है और इसका थीम नशा मुक्त पंजाब है। उन्होंने कहा कि इस साइक्लोथान के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग दे रहा है और प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल दिए जाएंगे। इस अवसर पर आई.एम.जे.एस सिद्धू ने कहा कि फिट बाइकर क्लब द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयास सराहनीय हैं।
कैप्शन:- साइकलिस्टों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सिद्धू और झंडा फहराने की रस्म अदा करते हुए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ, ਫਲਾਹੀ ਨੂੰ ਅਪਨਾਇਆ

ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਨਾਲ ਰੱਖਣਗੇ ਰੈਗੂਲਰ ਰਾਬਤਾ, ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਰਬਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ...

ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਕਰ ਰਿਹੈ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦਾ ਤੁਰੰਤ ਨਿਪਟਾਰਾ : ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 9 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਡਾ.ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ...

ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਤੇ ਪੁਨਰਵਾਸ ਕੇਂਦਰ ’ਚ ’ਸੀ.ਐਮ. ਦੀ ਯੋਗਸ਼ਾਲਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਦਿਸ਼ਾ ’ਚ ਇਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਦਮ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ,...

गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

लू से बचाव जरूरी है शरीर को निर्जलित न...