प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दी जा रही है बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं: ब्रम शंकर जिंपा
– कैबिनेट मंत्री ने जिले में नियुक्त हुए 19 हाउस सर्जनों को सौंपे नियुक्ति पत्र
– नए नियुक्त हाउस सर्जनों में से 8 सिविल अस्पताल होशियारपुर, 6 सिविल अस्पताल दसूहा, 4 सिविल अस्पताल मुकेरियां व 1 सिविल अस्पताल गढ़शंकर में देंगे सेवाएं
होशियारपुर, 05 जनवरी(बजरंगी पांडे) :
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस लिए पंजाब के सरकारी अस्पतालों में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। वे आज सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में जिले में नए नियुक्त किए गए 19 हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सिविल सर्जन बलविंदर कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल डा. स्वाति शींमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश वासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश में जहां आम आदमी क्लीनिकों को खोलने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं डाक्टरों की नियुक्तियां भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उच्च दर्जे की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं और इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग बड़ी ही शिद्दत से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कायाकल्प कार्यक्रम में होशियारपुर का सिविल अस्पताल पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने नवनियुक्त डाक्टरों को पूरे सेवा भाव से मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नए नियुक्त किए गए हाउस सर्जनों में से 8 सिविल अस्पताल होशियारपुर, 6 सिविल अस्पताल दसूहा, 4 सिविल अस्पताल मुकेरियां व 1 सिविल अस्पताल गढ़शंकर में नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं और लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले में डाक्टरों की काफी कमी थी और एम.बी.बी.एस. किए हुए इन हाउस सर्जनों की नियुक्ति से आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दी जा रही है बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं: ब्रम शंकर जिंपा
Date: