हर कार्यकर्ता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए जी-जान से कार्य कर रहा है:कंचन देओल

Date:

आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री कंचन देओल ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रही है और आने वाले लोक सभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता उसी तरह पार्टी का प्यार देगी, जिस तरह उसने विधान सभा चुनावों में दिया था। वे वार्ड नंबर 13 के श्री राम शरणम इंक्लेव में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का हर कार्यकर्ता लोक सभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए जी-जान से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और उन तक सरकार की नीतियां पहुंचा रहे हैं।
कंचन देयोल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के संघर्ष के बिना कुछ संभव नहीं था, जिन्होंने दिन-रात पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब व देश के लोगों को आम आदमी पार्टी से बहुत उम्मीदें है और मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों की उन्नति, खुशहाली व खुशियों के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लोगों का आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास को और मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर मोनिका, काजल शर्मा, सरिता, विद्या, आरती, आशा, परमिंदर कौर, हरदीप, नीलू, ज्योति चावला, सोनिया, शोभा, राजविंदर, रविता, प्रतिभा सैनी, नीलम, कुलवंत, शशि बाला, दर्शन बग्गा, रविंदर कौर, राज कौर, राजिंदर कौर के अलावा आम आदमी पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया (TTT) यंग खालसा ग्रुप...