डा. रमन घई ने भाजपा को कहा अलविदा, निजी व्यस्तता के चलते पार्टी से दिया त्यागपत्र

Date:

डा. रमन घई ने भाजपा को कहा अलविदा, निजी व्यस्तता के चलते पार्टी से दिया त्यागपत्र

(Bajrangi pandey) होशियारपुर । भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब तथा जिला भाजपा होशियारपुर के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य तथा वर्तमान में जिला प्रभारी युवा मोर्चा डा. रमन घई ने पार्टी की तमाम जिम्मेदारियों को छोड़ते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह निजी व्यस्तता के चलते पार्टी कार्य करने में असमर्थता जता रहे थे, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो नेता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं, उनके कार्य में पार्टी के कुछ उच्च पदाधिकारी बाधा डालते रहते हैं, जिसके कारण उन्हें पार्टी में घुटन महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी उसे पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से निभाते हुए पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाया तथा इस दौरान जिन नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उऩका साथ दिया उन सभी का वह धन्यवाद करते हैं। इसके अलावा जो पार्टी अपने अनुशासन के लिए जानी जाती हो और जिन लोगों ने पार्टी अनुशासन को तोड़ा हो व पार्टी नेताओं का अपमान किया हो उन्हें पार्टी से निकालने के बाद फिर शामिल करने के प्रति पार्टी के नर्म रवैये के चलते उन्हें काफी ठेस पहुंची है। इसलिए वह अपनी सभी जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त करते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं। डा. घई ने बताया क उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी अधिकारियों को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्य करते हुए अगर जाने अंजाने में किसी को उनसे कोई ठेस पहुंची हो तो उसके लिए वह खेद प्रकट करते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 49 ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੱਦ ਤੋਂ ਵੀ ਬੱਦਤਰ: ਭਾਜਪਾ

ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟੈਕਸਾਂ ਦੇ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੁਨਿਆਦੀ...

सरकारी कॉलेज होशियारपुर में शास्त्रीय संगीत वादन ’’सरगम 2025’’ का आयोजन किया गया

(TTT):सरकारी कॉलेज होशियारपुर में  कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर...

ਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ, ਬਾਹੋਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਗੁਲਾਬ ਸ਼ਰਬਤ ਤੇ ਆਂਵਲਾ ਕੈਂਡੀ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਸਿਖਲਾਈ ਕਰਵਾਈ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 21 ਫਰਵਰੀ: ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ, ਬਾਹੋਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਮਹਿਲਾਂਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਗੁਲਾਬ ਸ਼ਰਬਤ ਅਤੇ ਆਂਵਲਾ ਕੈਂਡੀ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਬਾਰੇ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।ਸਿਖਲਾਈ ਦੇ  ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ ਪਿੰਡ ਮਹਿਲਾਂਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀ ਤੇ ਅਗਾਂਹਵਧੂ ਕਿਸਾਨ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਕਹੋਲ ਅਤੇ ਰੀਟਾ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਕਹੋਲ ਡੇਅਰੀ ਫਾਰਮ ਅਤੇ ਫਾਰਮ ਫਰੈਸ਼ ਫੂਡਜ਼ ਇਕਾਈ ਦਾ ਵਿਦਿਅਕ ਦੌਰਾ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।                      ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਕਹੋਲ, ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਜ਼ਮੀਨ 'ਤੇ ਖੇਤੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਕਿੱਤੇ ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੁਦਰਤੀ ਤਰੀਕਿਆਂ ਨਾਲ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਅਤੇ ਫਲ ਪੈਦਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜੈਵਿਕ ਖੇਤੀ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਪਣਾਇਆ ਹੈ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ  ਸਹਾਇਕ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ (ਗ੍ਰਹਿ ਵਿਗਿਆਨ) ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਡਾ. ਸੁਖਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ  ਅਨਾਜ, ਫਲਾਂ ਤੇ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਪ੍ਰੋਸੈਸਡ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਸਾਂਭ- ਸੰਭਾਲ ਤਕਨੀਕਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਘਰੇਲੂ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਭੋਜਨ ਮਿਆਦ ਵਧਾਉਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੌਸ਼ਟਿਕ ਮੁੱਲ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਬਾਰੇ ਵੀ ਗਿਆਨ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤਾ। ਰੀਟਾ ਸ਼ਰਮਾ ਵਲੋਂ ਗੁਲਾਬ ਸ਼ਰਬਤ ਅਤੇ ਆਂਵਲਾ ਕੈਂਡੀ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਵਿਧੀ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ।  https://youtu.be/o0imYc45FDo?si=f66yLAH5_Leb89dP https://youtu.be/TNSdHEAOIjM?si=41bEo33AVptNkl1u