मुकेरियां विधानसभा निवासियों ने बहुत प्यार दिया, उनकी बेहतरी के लिए मैं हूँ वचनबद्ध  – सांसद डॉ. राज

Date:

मुकेरियां विधानसभा निवासियों ने बहुत प्यार दिया, उनकी बेहतरी के लिए मैं हूँ वचनबद्ध  – सांसद डॉ. राज

बीते दिनों लोकसभा सदस्य डाॅ. राज कुमार चब्बेवाल की मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण लोक मिलनी  मीटिंग का आयोजन प्रो. जी.एस. मुल्तानी (निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, आम आदमी पार्टी) द्वारा करवाया गया। इस  मीटिंग का उद्देश्य लोगों तक पंहुच करना और उन की समस्याओं को सुनना था.

इस लोक मिलनी प्रोग्राम दौरान मुकेरियां निवासियों ने अपने सांसद डॉ. राज कुमार  के समक्ष हल्का मुकेरियन की कुछ बुनियादी ज़रूरतों जैसे सड़कों की स्थिति, यातायात प्रबंधन और स्ट्रीट लाइटों को बेहतर करने सम्बन्धी समस्याएं उठाईं और उनके तत्काल समाधान की मांग की।

लोकसभा सदस्य डाॅ. राज कुमार ने लोगों से वार्तालाप करते हुए कहा कि मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इन समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासन के साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही मुकेरियां में लोगों को बदलाव दिखाई देने लगेंगे।  उन्होंने कहा कि विकासोन्मुख कार्यों जैसे सड़कों, सेहत सम्बन्धी सुविधाओं और अन्य बुनियादी मुद्दों से संबंधित विकास पर जोर दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विकसित क्षेत्र बनाना है। डॉ राज ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान अवश्य किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से हर आवश्यक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. बी.डी.पी.ओ. सुखप्रीत ने भी गांवों में सुधार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बहुत सी समस्याओं का हल डा राज ने संबंधित अधिकारियों से  बात कर उसी समय करवाया जिस पर लोगों में बहुत संतुष्टि व्यक्त कि और ख़ुशी ज़ाहिर की कि उनके लोक सभा के चयनित मैमब्र उनके बीच पहुंचे हैं।  इस मौके पर एस. डी. एम. कवलजीत, डी.एस.पी. कुलविन्दर विर्क, तहसीलदार मुनीश सोहल, बी.डी.पी.ओ. सुखप्रीत, एस.डी.ओ. माइनिंग संजीव, डॉ. पंकज शिव, सुलखन जग्गी, सतनाम चीमा, गुरजीवन मीडिया प्रभारी और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

https://youtube.com/watch?v=o-QoYT2UD6I%3Fsi%3DtR-v5Q76wW6bCEi5

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

10 ਅਪ੍ਰੈਲ ਦੀ ਜਲੰਧਰ ਰੈਲੀ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਸਬੰਧੀ ਪ.ਸ.ਸ.ਫ. ਦੀ ਵਰਚੁਅਲ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ

(TTT)ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ 31 ਮਾਰਚ ,ਸੂਬੇ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸੰਘਰਸ਼ਸ਼ੀਲ ਜੱਥੇਬੰਦੀ...