
अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर आ सकते हैं। वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो हिमाचल के दौरे पर आएंगे।
उनके अगले माह के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा जांचने के लिए अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान की सुरक्षा का जायजा लिया है।इसके अलावा छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया है। सुरक्षा का जायजा लेने को 43 अधिकारियों की टीम रविवार को करीब 12 बजे शिमला पहुंची।
