डॉली चाय वाले की चमकी किस्मत, चाय पीने पहुंचे दुनिया के सबसे अमीर बिल गेट्स

Date:

डॉली चाय वाले की चमकी किस्मत, चाय पीने पहुंचे दुनिया के सबसे अमीर बिल गेट्स

(TTT)दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इस समय बिल गेट्स भारत यात्रा पर हैं और बता दें कि बिल गेट्स जब भी भारत यात्रा पर आते हैं तो हमेशा कोई ऐसी वीडियो या फोटो साझा करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है। क्योंकि वीडियो में कुछ दिखाया ही ऐसा जा रहा है जी।

बिल गेट्स के इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है। मशहूर डॉली चायवाला की दुकान नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास सड़क किनारे है। बता दें कि डॉली चायवाला रजनीकांत वाले स्टाइल में चाय बनाता है। वहीं बात करें लुक की तो डॉली चायवाला अपने हेयरस्टाइल और कपड़े पहनने के तरीकों के चलते भी काफी मशहूर रहते हैं।

डॉली चायवाले का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सबसे पहले बिल गेट्स ‘वन चाय प्लीज’ बोलते नजर आते हैं, उसके बाद वीडियो में डॉली चायवाले को अपने अनोखे अंदाज में चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। डॉली चाय बनाने के लिए दूध, चाय पत्ती, अदरक और इलायची डाल कर और उसे उबाल कर चाय को बिल गेट्स की तरफ बढ़ा देते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ, ਫਲਾਹੀ ਨੂੰ ਅਪਨਾਇਆ

ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਨਾਲ ਰੱਖਣਗੇ ਰੈਗੂਲਰ ਰਾਬਤਾ, ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਰਬਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ...

ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਕਰ ਰਿਹੈ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦਾ ਤੁਰੰਤ ਨਿਪਟਾਰਾ : ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 9 ਅਪ੍ਰੈਲ:(TTT) ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਡਾ.ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ...

ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਤੇ ਪੁਨਰਵਾਸ ਕੇਂਦਰ ’ਚ ’ਸੀ.ਐਮ. ਦੀ ਯੋਗਸ਼ਾਲਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਦਿਸ਼ਾ ’ਚ ਇਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਦਮ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ,...

गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

लू से बचाव जरूरी है शरीर को निर्जलित न...