हमीरपुर में हैवीवेट अनुराग से सामने सीएम-डिप्टी सीएम की साख

Date:

हमीरपुर में हैवीवेट अनुराग से सामने सीएम-डिप्टी सीएम की साख

(TTT)मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी उतारने में कांग्रेस इस कद्र घिरी है कि कांग्रेस अपने ही चक्रव्यूह में खुद घिरती नजर आ रही है। बेशक कांग्रेस की ओर से पहले ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा का नाम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर के विरुद्ध चलाया था लेकिन कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में ये नाम फंस जाने के बाद कांग्रेस को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ऐसा कोई चेहरा नजर नहीं आ रहा है जिसके सहारे कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर के समक्ष कड़ी टक्कर पेश कर सके। दरअसल कांग्रेस ने जिस प्रकार मंडी व शिमला संसदीय सीट से प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष सरकार बचाने के खतरे के बीच दमदार प्रत्याशी उतारे हैं, उसी लिहाज से प्रदेश की हर संसदीय सीट पर कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देने के मूड में है। यही कारण है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के हैवीवेट उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के समक्ष कमजोर उम्मीदवार उतार कर कांग्रेस भाजपा के समक्ष वाक ओवर जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं करना चाहती।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ऊना में पेट्रोल पंप कर्मियों पर दराट-तलवार से हमला, 60 हजार रुपये लूटे

पुलिस थाना टाहलीवाल क्षेत्र में स्थित जियो पेट्रोल...

हिमाचल में भाजपा को 25 फरवरी को मिल सकता है नया अध्यक्ष, इस नाम पर चल रहा मंथन

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 25 फरवरी...