News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

झारखंड से कांग्रेसी सांसद के घर से मिली करोड़ो रुपए की नगदी पर किया पुतला फूंक प्रदर्शन

कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार- निपुण शर्मा

झारखंड से कांग्रेसी सांसद के घर से मिली करोड़ो रुपए की नगदी पर किया पुतला फूंक प्रदर्शन

होशियारपुर-9दिसंबर ( BP):भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये मिलने पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय घण्टा घर चौक में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और सांसद धीरज साहू पुतला फूंका।

 शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में गले तक डूबी पार्टी है। सभी भ्रष्टाचारी एक-एक करके जेल जाएंगे।

रोष प्रदर्शन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे भ्रष्टाचारी गांधी परिवार है। जनता के पैसे से कांग्रेस अपना जेब भर रही है। सब भ्रष्टाचारी एक-एक करके जेल जाएंगे। उन्हें पाई-पाई लौटानी पड़ेगी।

शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद और भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति स्पष्ट है।जिस पर कोई समझौता नही होगा।

प्रदेश भाजपा सचिव मीनू सेठी ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन आईएनडीआईए लूट का गठबंधन है। यह गठबंधन दीमक की तरह हमारे देश को, नागरिक के अधिकारों को खा रहा है। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। सेठी ने कहा कि विपक्ष को इस छापे में मिल रहे नकदी के बारे में बताना चाहिए, लेकिन इस पर सोनिया गांधी भी चुप हैं। राहुल गांधी की याददाश्त चली गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अभी तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया है।

इस मौके पर विजय सूद,उमेश जैन,जतिंदर सैनी,नीति तलवाड़,त्रिशला शर्मा,सुनीता, सुदेश कुमारी, परमजीत कौर, बबलू पुरी,अश्वनी ओहरी,अमरजीत लाडी, राजा सैनी,गगनदीप सैनी,राजन शर्मा, अंकित नैय्यर, भवेश धवन,ज्ञान बांसल, सुधीर शर्मा,प्रेम बजाज,चिंटू हंस,शाखा बग्गा,अजय शर्मा,आनन्द अग्रवाल,दिलबाग सिधू,गौरव गुप्ता,भूषण कुमार शर्मा,सुदामा,पंकज मिश्रा,एसएम सिधू,क़ुरबान,वरुण पंडित,रवि भल्ला,मोहित संधू,आयुष बांसल आदि उपस्थित थे।