मेडिकल कॉलेज पर झूठ बोल रहे सीएम सुक्खू.. अनुराग ठाकुर

Date:

मेडिकल कॉलेज पर झूठ बोल रहे सीएम सुक्खू.. अनुराग ठाकुर
(Reena Sahota )

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सर्वविदित है कि हमीरपुर मेडिकल कालेज भाजपा की देन है। अब या तो मुख्यमंत्री सुक्खू की याददाश्त कमजोर है या उन्हें भाजपा के किए कामों की क्रेडिट लेने की बीमारी लग गई है। सुक्खू गली-गली घूमकर मेडिकल कॉलेज पर सिर्फ झूठ बोल कर अपनी अपरिपक्व राजनीति का परिचय दे रहे हैं। 16 महीनों के शासन में मुख्यमंत्री जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए, अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए, तो अब चुनाव के समय जन आक्रोश से बचने के लिए भाजपा के कार्यों को अपना बताकर बेचना चाह रहे हैं। अच्छा होगा अगर मुख्यमंत्री दूसरे के काम चुराने से ज्यादा अपने सरकार के कार्यों पर ध्यान दें, क्योंकि पब्लिक सब जानती है। अनुराग ठाकुर ने कहा, कि चार जून को कांग्रेस हमीरपुर लोकसभा सीट हार रही है। मुख्यमंत्री भी यह बात भली-भांति जानते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਲੀਹਾਂ ਤੇ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ – ਵਿਧਾਇਕ ਘੁੰਮਣ

(TTT))ਦਸੂਹਾ/ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 19 ਅਪ੍ਰੈਲ:  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪੰਜਾਬ ਸਿੱਖਿਆ...