कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

Date:

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं 400 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही करवाया समाधान

होशियारपुर, 01 सितम्बर 2024:(TTT) कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 400 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान करने के आदेश दिए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़कों, शिक्षा, जल सप्लाई व सैनिटेशन, राजस्व, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध

है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनता दरबारों के माध्यम से वे सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वे जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की हर समस्या का समयबद्ध निपटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के हर नागरिक को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से मिले और उनके अधिकार सुरक्षित रहें। जनता दरबार का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से आम जनता सीधे तौर पर अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रख सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

होशियारपुर: सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में बसंत पंचमी का पर्व...

श्री सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज में उपनयन संस्कार का आयोजन

होशियारपुर 1 फरवरी (बजरंगी पांडेय ):श्री सनातन धर्म सभा...