News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

पंजाब की बदतर कानून व्यवथा के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार: श्वेत मलिक

पंजाब की बदतर कानून व्यवथा के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार: श्वेत मलिक

भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार करे आप सरकार, वरना भाजपा इंसाफ के लिए उतरेगी सड़कों पर: हरविंदर सिंह संधू

जख्मी कार्यकर्ता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे श्वेत मलिक व हरविंदर सिंह संधू।
आप नेता द्वारा भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर।

अनृतसर(TTT) पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब को अराजकता की ओर धकेलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भगवंत मान सरकार की गलत नीतियों के कारण तथा माफिया के पालन पोषण करने के चलते पंजाब की जनता डर के साए में जी रही है। यह कहना है पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू का।

श्वेत मलिक, हरविंदर सिंह संधू व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कुलबीर सिंह का हाल जानने गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे थे। ज्ञात रहे कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कुलबीर सिंह अपने जंडियाला में गांव के छपड़ की अपने साथियों सहित सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के आम आदमी पार्टी के पंचायत सदस्य बंटी द्वारा कुलबीर सिंह व उनके साथियों पर अपने साथियों के साथ तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान कुलबीर सिंह के सिर में तेजधार हथियार लगा और वह गंभीर जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। इस हमले में कुलबीर सिंह के साथियों को भी चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

श्वेत मलिक ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गुरुनगरी सहित पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इससे पहले भी पंजाब सहित गुरुनगरी अमृतसर में बेखौफ अपराधी रोजाना वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और भगवंत मान सरकार आंखें बंद करके तमाशा देख रही है। जिसका खामियाजा पंजाब सहित गुरुनगरी अमृतसर की जनता अपना जानी तथा माली नुकसान करवा कर भुगत रही है। बेखौफ अपराधियों द्वारा पुलिस की नाक के नीचे बार बार वारदातों को अंजाम देकर भगवंत मान सरकार को अपने होने का एहसास करवाया जा रहा है। लेकिन अपराधी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है तथा कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हैं। उन्होंने कहा कि यह हालात सिर्फ अमृतसर के नहीं बल्कि पंजाब के अन्य जिलों के भी है जहां बेखौफ अपराधियों द्वारा हत्यायों, लूटपाट, फिरौती आदि जैसी घटनाएं रोजाना अंजाम दी जा रही हैं। श्वेत मलिक ने भगवंत मान तथा डीजीपी पंजाब से मांग की कि कुलबीर सिंह तथा उनके साथियों पर जानलेवा हमला करने वालों के विरुद्ध इरादा ए कत्ल मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब मे लॉ एंड ऑर्डर को कायम नहीं रख सकते तो उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दना चाहिए, ताकि पंजाब के भविष्य तथा पंजाब की निर्दोष जनता को कीमती जानों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के विरुद्ध जल्द से जल्द मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री सलिल कपूर, जसपाल सिंह शंटू, गौरव गिल, प्रतीक कपूर, शुभम देवगन, सतीश पुंज आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।