अनुराग ठाकुर बोले- सत्ता वापसी का दावा कर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही कांग्रेस

Date:

अनुराग ठाकुर बोले- सत्ता वापसी का दावा कर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही कांग्रेस

(TTT)सत्ता वापसी का दावा कर कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कांग्रेस 40 और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही है। सुजानपुर में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 में भी कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही थी लेकिन पीएम मोदी का नाम और काम बोलता है। अनुराग ठाकुर ने एक दफा फिर 400 सीट पार के दावे को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस 40 सीट पार और भाजपा 400 सीट पार की चुनावी लड़ाई लड़ रही है। पहले चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेस जब ईवीएम पर आरोप लगा रही है। चुनाव में हार होती देख अब ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर ठीकरा फोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पर्यटन की दृष्टि से होशियारपुर में असीमित संभावनाएं: कोमल मित्तल

पर्यटन की दृष्टि से होशियारपुर में असीमित संभावनाएं: कोमल...

ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਉਤਸਵ : ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰਿਆਂ ’ਚ ਅੱਧੇ ਦਿਨ ਦੀ ਛੁੱਟੀ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 24 ਫਰਵਰੀ: ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਉਤਸਵ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ...