News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News | GBC Update

News, Latest News, Breaking News, News Headlines, Live News, Today News, GBC Update Breaking News

विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अनीता सोम प्रकाश ने की होशियारपुर विधानसभा से चुनाव प्रचार की शुरुआत

विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अनीता सोम प्रकाश ने की होशियारपुर विधानसभा से चुनाव प्रचार की शुरुआत

मुख्य प्रवक्ता सुभाष शर्मा व अविनाश चंद्र पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं में फूका जीत का मंत्र

होशियारपुर 6 मई(बजरंगी पांडेय) :स्थानीय सिटी सेंटर में होशियारपुर से पूर्व विधायक व पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं का एक विशाल समेलन सम्पन हुआ। जिसमें भाजपा संसदीय प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोमप्रकाश, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश, तथा कार्यक्रम के लिए प्रदेश से भेजे गए मुख्य वक्ता डॉक्टर सुभाष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,अविनाश चंद्र पूर्व सीपीएस के साथ लोकसभा संयोजक पूर्व मेयर शिव सूद, होशियारपुर विधानसभा सह संयोजक विजय पठानिया, प्रभारी सतीश बावा, जिला प्रधान निपुण शर्मा, प्रदेश मंत्री मीनू सेठी विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं को चुनाव में कार्य करने के लिए उत्साहित करने के लिए सभी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं के उनकी शक्ति याद करवाते हुए श्री तीक्ष्ण सूद कहा कि होशियारपुर विधानसभा से पहले भी हर बार लोकसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीता कर भेजा हैं तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार भी इतिहास दोहराया जाएगा। श्री सुभाष शर्मा ने भी संगठन की महत्ता बताते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी हैं जो कार्यकर्ताओं तथा संगठन के बल पर चलती हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राज कुमार जो कि ऐन मौके पर दल बदल कर गए हैं उन्हें अब क्षेत्र के लोग मुँह नहीं लगाए गे तथा उनका हाल पिछले चुनाव से भी बुरा होगा । श्री अविनाश चंद्र सीपीएस ने कहा कि इस बार मोदी सरकार के द्वारा पंजाब में भी सभी वर्गों के लिए किये गए कल्याणकारी कार्यों से प्रेरित हो कर पंजाब के लोग भी भाजपा को सभी सीटों पर विजयी बनाने का मन बना चुके है। श्री सोम प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का पिछली बार की जीत के लिए मेहनत का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन रही हैं। इस बार होशियारपुर विधान सभा की जीत को मिला कर यह आंकड़ा 400 पार होगा। श्रीमती अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं। उनकी मेहनत के बलबूते पर ही चुनाव लड़े जाते हैं। उन्होंने सब को 1 जून तक अपने काम काज छोड़ कर चुनावी युद्ध में समय देने का आवाहन किया। इस मौके पर होशियारपुर मंडलों के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह, मनजिंदर सियान, संजू अरोड़ा, प्रेम बजाज, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, बिंदुसार शुक्ला, जतिंदर कुमार (जिंदु सैनी) जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुलवंत कौर, श्रीमती राकेश सूद, अर्चना जैन, कुलविंदर कौर, कविता परमार, त्रिशला, सिवता सूद, सुनीता रानी ,कमलजीत सेतिया, अश्वनी गैंद, सुषमा सेतिया, शाम सूंदर रंगा,यशपाल शर्मा, अशोक कुमार शोकी,उमेश जैन, पाल सिंह, राज कुमार, पंडित चन्दर शेखर तिवाड़ी,कृष्ण अरोड़ा,चिंटू हंस, बलबीर विर्दी, पंडित ओंकार नाथ, प्रेम शर्मा, राजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, रविंदर चड्डा, बलजिंदर कुमार काला,राज कुमार,सुरिंदर कुमार, राम सिंह, चरणजीत, सुच्चा राम,अजमेर पठानिया, विनोद शर्मा,देसराज, सीता राम,सुभाष शर्मा , विपन वालिया आदि भी उपस्थित थे।