‘एक युग का अंत हो गया, उनके योगदानों को…’, CM सुक्खू ने पूर्व PM के निधन पर जताया दुख

Date:

‘एक युग का अंत हो गया, उनके योगदानों को…’, CM सुक्खू ने पूर्व PM के निधन पर जताया दुख

(TTT) पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज देर शाम दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सु्क्खू ने कहा कि उनके निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related